जनसेवा से जुड़े प्रमुख विकास कार्य और जनहित की पहल — पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत।
30 वर्षों से जर्जर शिव–कोटड़ा सड़क की मरम्मत के लिए बजट 2026–27 में ₹4 करोड़ स्वीकृत। जो कहा वो किया.
पंच-गौरव कार्यक्रम के तहत किराडू ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हेतु ₹5.43 करोड़ का बजट स्वीकृत।
कालबेलिया समाज को मात्र 3 दिनों में 5 बीघा श्मशान भूमि आवंटन का आदेश जारी।
शिव क्षेत्र के कई गाँवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पाइपलाइन विस्तार।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु नवीन विद्यालय भवनों का निर्माण एवं शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार।
शिव क्षेत्र में 10 से अधिक ग्रड सब-स्टेशनों (GSS) के निर्माण से विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाया गया।